Chimney खरीदने जाइए किसी भी दुकान पर और दुकानदार पूछेगा — "कितने size की चाहिए?" और आप सोचते रह जाएँगे। 60 cm? 90 cm? 2 feet? 3 feet? इनमें क्या फर्क है? फिर वो पूछेगा — "Suction power कितनी चाहिए?" और आप और उलझ जाएंगे। यह confusion बिल्कुल normal है, लेकिन इसका सीधा असर आपकी chimney की performance पर पड़ता है।
गलत size की chimney लेना मतलब — आपने पैसे खर्च किए, chimney लगवाई भी, लेकिन धुआँ फिर भी निकलता रहेगा। Girdhar Das & Sons के 15 साल के अनुभव और हज़ारों customers को serve करने के बाद इस blog में हम आपको वो सब बताएंगे जो कोई दुकानदार इतने विस्तार से नहीं बताता — Size selection से लेकर Suction Power तक, पूरी बात, एकदम सरल भाषा में।
Chimneys मुख्य रूप से तीन sizes में आती हैं: 2 Feet (60 cm), 2.5 Feet (75 cm) और 3 Feet (90 cm)।
सबसे पहली और सबसे important बात — आपकी chimney का size आपके gas stove के size से match करना चाहिए। अगर आपका तीन burner का चूल्हा है, तो किनारे के दोनों burners से निकलने वाला धुआँ एक सीधी line में नहीं उठता — वो थोड़ा फैलकर उठता है। ऐसे में अगर आपने 2 Feet की chimney लगाई तो वो किनारे के burners का धुआँ नहीं खींच पाएगी और आपकी chimney मात्र 75% effective रहेगी।
सरल नियम: तीन burner का चूल्हा = 3 Feet (90 cm) chimney। दो burner का चूल्हा = 2 Feet (60 cm) या 3 Feet दोनों चलेंगे। 2.5 Feet की chimney हर model में नहीं आती — इसे तभी लें जब आपके modular kitchen में बिल्कुल उतनी ही जगह बची हो।
चार burner के चूल्हे दो तरह के होते हैं। पहला — Square shape का, जिसमें चारों burner एक square में arranged होते हैं। इसमें 2 Feet या 3 Feet दोनों काम करती हैं क्योंकि burners एक limited space में हैं।
दूसरा — Inverted V-shape का, जिसमें दो burner थोड़े आगे और दो थोड़े पीछे की तरफ spread रहते हैं। यह shape थोड़ा चौड़ा होता है — इसमें हमेशा 3 Feet chimney ही काम करेगी, 2 Feet कभी नहीं। तो अगर आप नया stove खरीद रहे हैं या नया kitchen बनवा रहे हैं, तो पहले यह decide कर लें कि किस shape का stove लेना है, उसके बाद chimney का size choose करें।
Price में 2 Feet और 3 Feet chimneys में maximum 10% यानी ₹1000-₹1500 का ही फर्क होता है। लेकिन 3 Feet chimney kitchen को कहीं बेहतर look देती है और coverage भी ज़्यादा होती है — इसलिए अगर space allow करे तो हमेशा 3 Feet जाएँ।
Suction Power यानी chimney की motor की ताकत — जो इस बात से मापी जाती है कि वो एक घंटे में कितना air volume (cubic meters) खींच सकती है। इसे m³/hr (cubic meters per hour) में लिखा जाता है।
शुरुआती दौर में 800-900 m³/hr की chimneys आती थीं। आज market में minimum 1000-1100 m³/hr आती हैं और सबसे popular range है 1400 से 1600 m³/hr। कुछ premium models 2000 m³/hr तक भी जाते हैं जो restaurants के लिए उपयुक्त हैं।
आपको कितनी suction power चाहिए? यह depend करता है आपकी cooking पर:
• छोटा परिवार, 2 burner stove, कम-मसालेदार खाना: 1000-1200 m³/hr काफी है।
• मध्यम परिवार, 3 burner stove, regular Indian cooking: 1200-1500 m³/hr ideal है।
• बड़ा परिवार, 4 burner stove, भारी मसाले, तड़का, deep frying: 1500-1600 m³/hr या उससे ज़्यादा।
ध्यान रखें — chimney use होते-होते उसके filter में grease जमा होती है और suction power थोड़ा कम होने लगती है। इसीलिए थोड़ी ज़्यादा suction power की chimney लेना हमेशा समझदारी है।
यह एक technical लेकिन बहुत ज़रूरी सवाल है। Chimney का duct (यानी जहाँ से chimney हवा खींचती है) gas stove की surface से 2.5 Feet (लगभग 75 cm) ऊपर होना चाहिए — यही standard height है।
अगर chimney बहुत नीचे लगी है तो flame और chimney के बीच बहुत कम space होगा — और तेल जो ऊपर की तरफ उठता है वो chimney के duct में बहुत जल्दी जमेगा, और extreme cases में आग लगने का डर भी रहता है। अगर chimney बहुत ऊपर लगी है तो उसकी effectiveness कम हो जाती है — धुआँ उठकर chimney तक पहुँचने से पहले ही फैल जाएगा। 2.5 Feet की height इन दोनों problems का perfect solution है।
जब chimneys पहली बार market में आईं तो curved glass (जिसे हम gol chimney भी कहते हैं) सबसे ज़्यादा popular थी। इसका elegant और stylish look लोगों को बहुत पसंद आया। Straight (flat) glass chimney बाद में आई और आज दोनों practically same performance देते हैं।
कुछ लोग कहते हैं straight glass में suction ज़्यादा होती है — technically थोड़ा सच है, लेकिन फर्क इतना कम है कि regular cooking में कोई difference नहीं पड़ता। यह पूरी तरह आपकी aesthetic choice है। एक ही brand में — जैसे HINDWARE में Divina (curved) और Darcia (straight) — suction power और performance practically identical होती है। तो जो design आपके kitchen में better लगे, वो लें।
इस पूरे topic पर हमारे expert ने एक विस्तृत video बनाई है जिसे आप यहाँ देख सकते हैं: ▶ Chimney Size & Suction Power Guide | GD Sons Varanasi
हमारी chimney range देखें: gdsons.co.in/chimneys